Breaking News

Mahashivratri 2026: किसी भी सार्वजनिक जुलूस के आयोजन हेतु लाइसेंस लेना अनिवार्य

2 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से क्रमवार फीडबैक लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन

सार्वजनिक जुलूस के आयोजन हेतु लाइसेंस लेना अनिवार्य

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक जुलूस के आयोजन हेतु लाइसेंस अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा किसी भी प्रकार के जातिगत या धार्मिक विद्वेष फैलाने वाले गीत-संगीत के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया सेल 24 घंटे सक्रिय रहकर निगरानी करेगा।

विज्ञापन

शोभायात्रा के सभी निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन

प्रशासन ने निर्देश दिया कि शोभायात्रा के सभी निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन किया जाए। जुलूस मार्ग में ढीले अथवा नीचे लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करने, बाधक पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने तथा आवश्यकतानुसार तकनीकी आधार पर बिजली आपूर्ति को विनियमित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

सुरक्षा की दृष्टि से सभी जुलूसों की सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

बैठक में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), नगर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी जुड़े रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें