शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 8वीं जिला योग प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन नई दिल्ली, 06 मार्च (हि.स.)। इज़राइल-ईरान संघर्ष के दौरान टीवी न्यूज़ चैनल द्वारा अनावश्यक सनसनीखेज और अनुमानित सामग्री प्रसारित करने के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने न्यूज चैनल के टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) की रिपोर्टिंग पर चार सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। आज का पंचांग | राशिफल | आषाढ़ शुक्लपक्ष नवमी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) को निर्देश जारी कर कहा कि इज़राइल-ईरान संघर्ष के दौरान कुछ टीवी न्यूज़ चैनल अनावश्यक सनसनीखेज और भय पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भय पैदा हो सकता है, विशेष रूप से उन लोगों में जिनके प्रभावित क्षेत्रों में दोस्त और परिवार रह रहे हैं। ऐसे में जनहित में बीएआरसी चार हफ्ते तक न्यूज चैनल की टीआरपी रेटिंग जारी नहीं करें। छपरा जंक्शन पर छात्रों को मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीति-निर्देश जारी किए थे, जिसके तहत ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) एक पंजीकृत एजेंसी है जो न्यूज चैनलों की हर हफ्ते देखने वालों की संख्या के आधार पर रेटिंग जारी करती है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 06 मार्च (हि.स.)। इज़राइल-ईरान संघर्ष के दौरान टीवी न्यूज़ चैनल द्वारा अनावश्यक सनसनीखेज और अनुमानित सामग्री प्रसारित करने के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने न्यूज चैनल के टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) की रिपोर्टिंग पर चार सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) को निर्देश जारी कर कहा कि इज़राइल-ईरान संघर्ष के दौरान कुछ टीवी न्यूज़ चैनल अनावश्यक सनसनीखेज और भय पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भय पैदा हो सकता है, विशेष रूप से उन लोगों में जिनके प्रभावित क्षेत्रों में दोस्त और परिवार रह रहे हैं। ऐसे में जनहित में बीएआरसी चार हफ्ते तक न्यूज चैनल की टीआरपी रेटिंग जारी नहीं करें।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीति-निर्देश जारी किए थे, जिसके तहत ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) एक पंजीकृत एजेंसी है जो न्यूज चैनलों की हर हफ्ते देखने वालों की संख्या के आधार पर रेटिंग जारी करती है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ