Breaking News

Social Service | धर्मनाथ धनी मंदिर परिसर में लायंस क्लब छपरा टाउन ने लगाए पौधे

1 Min Read

Chhapra: सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब छपरा टाउन की ओर से शहर के प्रसिद्ध धर्मनाथ धनी मंदिर परिसर में 21 फूलों के गमले भेंट किए गए। इस पहल का उद्देश्य मंदिर परिसर को हराभरा एवं आकर्षक बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन आदित्य कुमार ने कहा कि प्रकृति की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और लायंस क्लब छपरा टाउन भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सचिव लायन चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष लायन अमित सोनी, लायन आशुतोष पांडेय, लायन मनीष कुमार मणि, लियो उज्ज्वल मिश्रा, लियो दीपक पटेल, लियो संदीप स्वराज एवं लियो अनिल सोनी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

DOON
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें