Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र अंतर्गत महाविद्यालयों के कर्मचारियों द्वारा महासंघ के आह्वान पर प्रस्तावित राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज (दिनांक 06 मई 2026) को धरना-प्रदर्शन किया गया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी एवं वृहद परिषद की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों एवं समस्याओं के समाधान हेतु यह आंदोलन किया गया। प्रक्षेत्रीय सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि आज सभी महाविद्यालयों में कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान ये है 15 सूत्री मांग उन्होंने कहा कि पूर्व में ही इस आंदोलन की सूचना विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव को दे दी गई थी। वहीं प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिहर मोहन ने सभी महाविद्यालयों के सचिव एवं अध्यक्ष से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की थी, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत आंदोलन के अगले चरण के तहत दिनांक 07 मई 2026 को पुनः धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा दिनांक 20 मई 2026 को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर कुलपति के समक्ष व्यापक एवं प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र अंतर्गत महाविद्यालयों के कर्मचारियों द्वारा महासंघ के आह्वान पर प्रस्तावित राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज (दिनांक 06 मई 2026) को धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी एवं वृहद परिषद की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों एवं समस्याओं के समाधान हेतु यह आंदोलन किया गया।
विज्ञापन
प्रक्षेत्रीय सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि आज सभी महाविद्यालयों में कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई।
उन्होंने कहा कि पूर्व में ही इस आंदोलन की सूचना विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव को दे दी गई थी। वहीं प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिहर मोहन ने सभी महाविद्यालयों के सचिव एवं अध्यक्ष से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की थी, जिसका व्यापक असर देखने को मिला।
आंदोलन के अगले चरण के तहत दिनांक 07 मई 2026 को पुनः धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा दिनांक 20 मई 2026 को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर कुलपति के समक्ष व्यापक एवं प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।