Chhapra: जिला अतिथि गृह में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदस्यता महाअभियान की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रखंड अध्यक्षों को सदस्यता दिलाई। मौके पर जिलाध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव ने बताया कि यह सदस्यता अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन के नेतृत्व में आज पूरे प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में सभी प्रखंड अध्यक्षों को सदस्यता दिलाई जा रही है, जो आगे अपने-अपने प्रखंडों में जाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। वित्तरहित शिक्षण संस्थानों का अधिग्रहण ही समस्या समाधान का एकमात्र विकल्प : डॉ राहुल राज उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में एक साथ संचालित किया जाएगा और प्रथम चरण में 20,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) सारण जिले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारी को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी इस बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, विनय कुमार, नीरज दुबे, जिला संगठन प्रभारी आनंद कुमार, जिला प्रधान महासचिव विशाल कुमार, जिला महासचिव राजीव कुमार राय, सत्यनारायण चौधरी, जिला सचिव पंकज कुमार, छपरा नगर अध्यक्ष विपुल कुमार सहित सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रखंड अध्यक्षगण उपस्थित रहे। नालंदा विश्वविद्यालय ने मंगोलिया में किए दो अहम समझौते, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिलेगी नई गति
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जिला अतिथि गृह में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदस्यता महाअभियान की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रखंड अध्यक्षों को सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
मौके पर जिलाध्यक्ष उज्ज्वल श्रीवास्तव ने बताया कि यह सदस्यता अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन के नेतृत्व में आज पूरे प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में सभी प्रखंड अध्यक्षों को सदस्यता दिलाई जा रही है, जो आगे अपने-अपने प्रखंडों में जाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में एक साथ संचालित किया जाएगा और प्रथम चरण में 20,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) सारण जिले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी।
इस बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, विनय कुमार, नीरज दुबे, जिला संगठन प्रभारी आनंद कुमार, जिला प्रधान महासचिव विशाल कुमार, जिला महासचिव राजीव कुमार राय, सत्यनारायण चौधरी, जिला सचिव पंकज कुमार, छपरा नगर अध्यक्ष विपुल कुमार सहित सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रखंड अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।