पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान करबिगहिया और चांदपुर बेला में गुरुवार काे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी राजनीतिक प्रयोग या किसी व्यक्ति की महत्वाकांक्षा का नहीं, बल्कि बांकीपुर के विकास और जनता के विश्वास का चुनाव है। बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशाेर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर वर्षों तक दूसरों को चुनाव जिताने की रणनीति बनाते रहे, लेकिन अब बांकीपुर को अपनी राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बांकीपुर की जनता किसी सलाहकार के प्रयोग का हिस्सा नहीं बनेगी। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा, “बांकीपुर को सलाहकार नहीं, सेवादार की जरूरत है।” जनता ऐसे प्रतिनिधि को चुनेगी जो चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर दिन जनता के बीच रहे, उनके सुख-दुख में सहभागी बने और विकास के लिए जवाबदेही के साथ काम करे। उन्होंने कहा कि रणनीतिकार चुनाव की गणित समझता है, लेकिन सेवादार जनता का विश्वास जीतता है। बांकीपुर की जागरूक जनता इस फर्क को अच्छी तरह समझती है और राजनीतिक नैरेटिव नहीं, बल्कि सेवा और कार्य के आधार पर अपना निर्णय करेगी। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन उन्हाेंने कहा कि भाजपा की राजनीति सेवा, सुशासन और विकास पर आधारित है। उन्हें विश्वास है कि बांकीपुर की जनता अवसरवादी राजनीति को नकारते हुए सेवा और समर्पण की राजनीति का समर्थन करेगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण “जनता को सलाह देने वाले बहुत मिल जाएंगे, लेकिन जनता के बीच रहकर सेवा करने वाले ही उसका विश्वास जीतते हैं। इसलिए बांकीपुर को सलाहकार नहीं, सेवादार की जरूरत है।”
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान करबिगहिया और चांदपुर बेला में गुरुवार काे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी राजनीतिक प्रयोग या किसी व्यक्ति की महत्वाकांक्षा का नहीं, बल्कि बांकीपुर के विकास और जनता के विश्वास का चुनाव है।
विज्ञापन
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशाेर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर वर्षों तक दूसरों को चुनाव जिताने की रणनीति बनाते रहे, लेकिन अब बांकीपुर को अपनी राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बांकीपुर की जनता किसी सलाहकार के प्रयोग का हिस्सा नहीं बनेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा, “बांकीपुर को सलाहकार नहीं, सेवादार की जरूरत है।” जनता ऐसे प्रतिनिधि को चुनेगी जो चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर दिन जनता के बीच रहे, उनके सुख-दुख में सहभागी बने और विकास के लिए जवाबदेही के साथ काम करे। उन्होंने कहा कि रणनीतिकार चुनाव की गणित समझता है, लेकिन सेवादार जनता का विश्वास जीतता है। बांकीपुर की जागरूक जनता इस फर्क को अच्छी तरह समझती है और राजनीतिक नैरेटिव नहीं, बल्कि सेवा और कार्य के आधार पर अपना निर्णय करेगी।
उन्हाेंने कहा कि भाजपा की राजनीति सेवा, सुशासन और विकास पर आधारित है। उन्हें विश्वास है कि बांकीपुर की जनता अवसरवादी राजनीति को नकारते हुए सेवा और समर्पण की राजनीति का समर्थन करेगी।
“जनता को सलाह देने वाले बहुत मिल जाएंगे, लेकिन जनता के बीच रहकर सेवा करने वाले ही उसका विश्वास जीतते हैं। इसलिए बांकीपुर को सलाहकार नहीं, सेवादार की जरूरत है।”
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ