Breaking News

राजद का बड़ा राजनीतिक फैसला, तेजस्वी यादव बने कार्यकारी अध्यक्ष,रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 25 जनवरी (हि.स.)। बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी है। इस फैसले को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। बजट सत्र से ठीक पहले लिया गया यह निर्णय सियासी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही राजद ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी अब युवा नेतृत्व को केंद्र में रखकर आगे बढ़ेगी। तेजस्वी यादव पहले से ही राजद के सबसे बड़े और लोकप्रिय चेहरों में शामिल हैं। अब संगठन की सीधी जिम्मेदारी मिलने से पार्टी में उनका कद और प्रभाव दोनों और मजबूत हो गया है।

SHARDA
विज्ञापन

राजद नेताओं का कहना है कि यह फैसला पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तेजस्वी यादव संगठन विस्तार, राजनीतिक रणनीति तय करने और चुनावी तैयारियों की कमान संभालेंगे। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में राजद अधिक आक्रामक, संगठित और प्रभावशाली भूमिका में नजर आएगी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

राजद के इस फैसले पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का सीधा असर आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर पड़ सकता है। उनके अनुसार, अब राजद पूरी तरह एग्रेसिव मोड में दिखाई देगी और यह नियुक्ति पार्टी की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि तेजस्वी यादव नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को किस तरह मजबूत करते हैं और इसका चुनावी परिणामों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

इस बीच तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा,“सियासत के शिखर-पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक।”

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

रोहिणी आचार्य ने कहा कि जो सही मायनों में लालूवादी होगा और जिसने लालू प्रसाद यादव द्वारा हाशिए पर खड़ी वंचित आबादी के हितों के लिए खड़ी की गई पार्टी के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्ष किया होगा, वही पार्टी की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों से सवाल करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लालू जी की राजनीतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने की चिंता रखने वाले लोग, अंजाम की परवाह किए बिना, अपनी आवाज जरूर उठाएंगे।

राजद के इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में इस निर्णय के सियासी निहितार्थ और चुनावी प्रभाव को लेकर चर्चाएं और तेज होने की संभावना है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें