Breaking News

Uttarakhand के धराली में बादल फटने से भारी तबाही

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Uttarkashi, 5 अगस्त (हि.स.)। जिले के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने के बाद अचानक खीरगंगा में बाढ़ आने से बड़ी तबाही हुई है। इलाके के 20 से अधिक हाेटल और हाेम स्टे तबाह हाे गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सेना, एसडीआर, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रभावित गांव की ओर रवाना हाे गए हैं।

SHARDA
विज्ञापन

इलाके के 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर और गंगोत्री धाम से महज 20 किलोमीटर पहले स्थित हर्षिल क्षेत्र के गांव धराली में बादल फटने के बाद अचानक खीर गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आ गई। गंगा पार मुखवा गांव के लोगों ने तबाही आते देखकर चीख-पुकार मचाकर लोगों को आगाह किया। बताया जा रहा है कि विनाशकारी बाढ़ से इलाके के 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार 10 से 12 लाेग मलबे में दबे हो सकते हैं। स्थानीय राजेश पंवारका कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सेना, एसडीआर, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल भी मौके के लिए रवाना हो गये हैं। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

सेना की ओर से बताया गया कि दिन में हर्सिल के निकट खीरगाड़ क्षेत्र के धराली गांव में एक भीषण भूस्खलन हुआ, जिससे आबादी की ओर अचानक मलबा और पानी आ गया। आईबेक्स ब्रिगेड के जवान स्थिति का आकलन करने और बचाव अभियान चलाने के लिए प्रभावित स्थल पर पहुंच गए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राहत अभियान शुरू होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
TAGGED:
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें