Breaking News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के पूर्व प्रत्याशी नवलकिशोर सिंह ने भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज को दिया समर्थन

विज्ञापन

Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

कार्यक्रम में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के भावी प्रत्याशी एवं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे शीघ्र ही शिक्षा विभाग से वार्ता करेंगे और शोषण के विरुद्ध मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ राहुल राज ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी जीत, शिक्षकों की जीत होगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ खड़े रहेंगे और सारण क्षेत्र के शिक्षा तंत्र में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी नवल किशोर सिंह एवं उनकी टीम सहित उपस्थित शिक्षकों ने डॉ राहुल राज के पक्ष में एकजुट होकर समर्थन देने का संकल्प लिया। शिक्षकों में उनके नेतृत्व को लेकर उत्साह और भरोसा स्पष्ट रूप से देखा गया।

विज्ञापन

विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षकों ने कहा कि डॉ राहुल राज के रूप में उन्हें एक ऐसे नेतृत्व की उम्मीद है जो शिक्षा क्षेत्र में ठोस परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ राहुल राज ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें