पटना, 29 नवंबर (हि.स.)। भोजपुरी सिर्फ बिहार में बोले जाने वाली भाषा नहीं है, बल्कि अब यह दुनियाभर में बोले जाने वाली भाषा है। मॉरीशस में हिंदी से ज्यादा भोजपुरी बोलने वाले लोग मिलेंगे। भोजपुरी बोलने वाले लोग दुनिया में फैले हुए हैं। उक्त बातें सारण जिले के अमनौर में आयोजित अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कही। भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में जोड़ने का काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने के प्रयास से कई भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है। अब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भोजपुरी बोली जाती है। भोजपुरी सबसे सरल भाषाओं में से है। इसके विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने आयोजकों को इस प्रकार के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। Solar Eclipse | सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर, जानें, किस राशि को लाभ और किसे रहना होगा सावधान बिहार में विकास ने रफ्तार पकड़ ली है उन्होंने कहा कि बिहार में हर जगह विकास दिख रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक किया जा रहा है। अब पटना से चलते हैं और सवा घंटा में अमनौर पहुंच जाते हैं। जिसे और भी कम करने के लिए बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। जकी इसी दूरी को 20 वर्ष पूर्व तय करने के लिए 3 घंटे का समय लगता था। अब बिहार में विकास ने रफ्तार पकड़ ली है। Horoscope आज का राशिफल | आज पांच राशियों के लिए किस्मत खुलेगा जाने मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल अमनौर को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग उन्होंने कहा कि छपरा, मसरख, सोनपुर को भी व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने विधायक के द्वारा अमनौर को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग पर कहा कि जब भी इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी तब अमनौर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। लूटपाट की साजिश नाकाम, दो आरोपित गिरफ्तार
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 29 नवंबर (हि.स.)। भोजपुरी सिर्फ बिहार में बोले जाने वाली भाषा नहीं है, बल्कि अब यह दुनियाभर में बोले जाने वाली भाषा है। मॉरीशस में हिंदी से ज्यादा भोजपुरी बोलने वाले लोग मिलेंगे। भोजपुरी बोलने वाले लोग दुनिया में फैले हुए हैं। उक्त बातें सारण जिले के अमनौर में आयोजित अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कही।
भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में जोड़ने का काम किया जाएगा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने के प्रयास से कई भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है। अब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भोजपुरी बोली जाती है। भोजपुरी सबसे सरल भाषाओं में से है। इसके विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने आयोजकों को इस प्रकार के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार में हर जगह विकास दिख रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक किया जा रहा है। अब पटना से चलते हैं और सवा घंटा में अमनौर पहुंच जाते हैं। जिसे और भी कम करने के लिए बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। जकी इसी दूरी को 20 वर्ष पूर्व तय करने के लिए 3 घंटे का समय लगता था। अब बिहार में विकास ने रफ्तार पकड़ ली है।
उन्होंने कहा कि छपरा, मसरख, सोनपुर को भी व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने विधायक के द्वारा अमनौर को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग पर कहा कि जब भी इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी तब अमनौर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ