शिक्षक संवाद कार्यक्रम में सेवा सुरक्षा, वेतन, पेंशन और वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा छपरा: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी, शिक्षाविद एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने मांझी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों, शिक्षिकाओं और प्राचार्यों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। विद्यालयों में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्राचार्य शामिल हुए। शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, वेतन, पेंशन तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप वेतनमान लागू करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली तथा वित्त रहित शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग रखी। डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों का भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला तैयार करते हैं। इसलिए उनके सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों को सरकार और संबंधित विभागों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनका दायित्व है। प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान शिक्षकों का अधिकार है। इन मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नेता मो. शाहनवाज ने कहा कि डॉ. राहुल राज लगातार शिक्षकों की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं, जिससे शिक्षक समाज में नई उम्मीद जगी है। सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 71 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव, प्रमंडलीय नेता रजनीकांत सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार सिंह, शिक्षक नेता पुनीत रंजन, मकसूद आलम अंसारी, मो. शाहनवाज, प्रभु बैठा, उपानंद पांडेय, राजीव चौधरी, अचल माझी, कुमार अर्णज सहित अन्य शिक्षक नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों के समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और स्कूलों को ब’म से उड़ाने की धम’की, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
शिक्षक संवाद कार्यक्रम में सेवा सुरक्षा, वेतन, पेंशन और वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
छपरा: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी, शिक्षाविद एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने मांझी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों, शिक्षिकाओं और प्राचार्यों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विद्यालयों में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्राचार्य शामिल हुए। शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, वेतन, पेंशन तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप वेतनमान लागू करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली तथा वित्त रहित शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन
डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों का भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला तैयार करते हैं। इसलिए उनके सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों को सरकार और संबंधित विभागों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनका दायित्व है।
उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान शिक्षकों का अधिकार है। इन मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नेता मो. शाहनवाज ने कहा कि डॉ. राहुल राज लगातार शिक्षकों की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं, जिससे शिक्षक समाज में नई उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव, प्रमंडलीय नेता रजनीकांत सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार सिंह, शिक्षक नेता पुनीत रंजन, मकसूद आलम अंसारी, मो. शाहनवाज, प्रभु बैठा, उपानंद पांडेय, राजीव चौधरी, अचल माझी, कुमार अर्णज सहित अन्य शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों के समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।