Breaking News

CBSE ने 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट किया जारी

2 Min Read

New Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जो पिछले वर्ष के 93.66 प्रतिशत की तुलना में 0.04 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्शाता है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष 24,83,479 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 24,71,777 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 23,16,008 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक किया गया था।

क्षेत्रवार प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा क्षेत्र 99.79 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे, जबकि चेन्नई (99.58 प्रतिशत) और बेंगलुरु (98.91 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिल्ली पश्चिम और दिल्ली पूर्व क्षेत्र का पास प्रतिशत क्रमशः 97.45 और 97.33 रहा।

DOON
विज्ञापन

परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा। परिणामों के मुताबिक 94.99 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं, जबकि 92.69 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 87.50 रहा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

संस्थागत प्रदर्शन की बात करें तो केन्द्रीय विद्यालय (केवी) ने 99.57 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) 99.42 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत क्रमशः 91.43 और 91.01 रहा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विदेशी स्कूलों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा, जहां पास प्रतिशत 99.10 दर्ज किया गया।

इस वर्ष परीक्षा में कुल 2,21,574 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे ज़्यादा अंक हासिल किए। इनमें से 55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज़्यादा अंक प्राप्त किए। इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल किए, जो छात्रों के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है।

सीबीएसई ने बताया कि 1,47,172 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो कुल उम्मीदवारों का 5.95 प्रतिशत है। इन छात्रों को परीक्षा के दूसरे चरण में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। पिछले वर्ष 5.96 प्रतिशत की तुलना में यह मामूली कमी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें