Breaking News

Double Decker: कार्य प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: डबल डेकर के कार्य प्रगति एवं मौना चौक पर खनुआ नाला के निर्माण से संबंधित कठिनाई को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने मौना चौक पर खनुआ नाला के निर्माण को डबल डेकर के पिलर को बचाते हुए उचित तरीके से घुमाते हुये बनाने का निदेश दिया। इसके लिये उन्होंने अंचलाधिकारी सदर को स्थल की मापी करा कर नगर निगम एवं बुडको को रैयती जमीन की आवश्यकता की जानकारी देकर, इसके आधार पर आवश्यतानुसार नगर निगम भू-अर्जन के लिये त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

SHARDA
विज्ञापन

वहीँ मौना चौक पर सड़क पर गंदा पानी के जमाव को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहीर की और अविलंब पंप लगाकर जल निकासी के लिए पुल निर्माण निगम को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने गांधी चौक से गरखा ढाला की तरफ जाने वाले डबल डेकर के रैंप निर्माण में बाधक अतिक्रमण को अविलंब मापी कराकर हटाने का अंचल अधिकारी को निर्देश दिया। इसके साथ ही मौना चौक से भिखारी ठाकुर चौक के बीच सड़क पर यत्र-तत्र कचरे को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और नगर निगम को अविलंब सफाई कराकर कचरे को हटाने का सख्त निर्देश दिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मानकों का अनुपालन नहीं करने के लिए संवेदक को नोटिस करने का निर्देश

निर्माण कार्य के क्रम में धूल के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत निरंतर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने का पुल निर्माण निगम को स्पष्ट निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है, मानकों का अनुपालन नहीं करने के लिए संवेदक को नोटिस करने का निर्देश भी दिया।

डबल डेकर कार्य के निर्माण की निरंतरता को निर्बाध ढंग से जारी रखने के लिए अलग-अलग खंड के लिए टाइमलाइन आधारित कार्य योजना पुल निर्माण निगम से प्राप्त कर सिर्फ निर्माण वाले खंड में निर्धारित निर्माण अवधि में यातायात को पूरी तरह बंद रखने का अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को जिलाधिकारी ने निदेश दिए हैं। पुल निर्माण निगम को भी निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत संबंधित खंड का कार्य पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

खनुआ नाला एवं डबल डेकर के कार्य प्रगति के दैनिक मॉनिटरिंग के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दो अलग-अलग दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश, संबंधित दंडाधिकारी कार्य प्रगति की दैनिक रिपोर्ट देंगे का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक बुडको, वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम, सिटी मैनेजर, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें