Breaking News

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

CT DESK
1 Min Read

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संविधान दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संविधान के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं संविधान सभा के सभी विद्वानों को शत–शत नमन।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, जो सभी नागरिकों को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने संविधान की मूल भावना के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें