Breaking News

चारधाम यात्रा : अब तक 19.52 लाख से अधिक पंजीकरण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

देहरादून, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह व आस्था देखी जा रही है। इस साल चारधाम के लिए अब तक कुल 19.52 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने विभिन्न धामों के लिए पंजीकरण कराया हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रविवार शाम पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 6.80 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है,जबकि बद्रीनाथ के लिए 5.75 लाख, गंगोत्री के लिए 3.43 लाख, यमुनोत्री के लिए 3.33 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए करीब 19 हजार पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। रविवार से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। यात्रा के शुरुआती दिनों में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए 20 और 21 अप्रैल के लिए कुल 28,723 तीर्थयात्रियों का पंजीकरण कराया है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

उत्तराखंड के विभिन्न पंजीकरण केंद्रों पर भी यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। केवल एक दिन में 3,698 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया,जिसमें हरिद्वार और ऋषिकेश प्रमुख केंद्र हैं। सरकार की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 जारी किया गया है, जिससे यात्रा से जुड़ी जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है।

SHARDA
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें