Breaking News

CBSE 10th Result: VIP स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों से हासिल की सफलता

3 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: सारण जिले का सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल प्रारंभ से ही बच्चों को अच्छी शिक्षा, उचित ज्ञान एवं सुदृढ़ अनुशासन प्रदान करता आया है।

विज्ञापन

बुधवार की शाम जैसे ही सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा हुई, वैसे ही पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के निदेशक डॉ राहुल राज ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में विद्यालय के एक दर्जन विद्यार्थी 90% से ऊपर एवं 30 से अधिक विद्यार्थी 80% से अधिक अंक से सफल हुए। जिनमें आदित्य सिंह, आर्यन कुमार सिंह, हिमांशु कुमार, सूर्य प्रकाश महतो, सानिया भारती,आयुष कुमार गुप्ता, रौनक राज, श्वेता कुमारी, आयुष कुमार, प्रियेशदीप, आदित्य राज, आराध्या कुमार पांडे, अनुष्का सिंह, शिवम कुमार, आशुतोष कुमार, सृष्टि कुमारी,संजना कुमारी,पियूष शाह, कैस राजा, सृष्टि कुमारी,अंजली कुमारी,अंकित कुमार, आदिबा शकील ,गुनगुन कुमारी,प्रशांत कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, अदिती कुमारी, प्रियांशु विमल, उत्कर्ष यादव, शालू कुमारी ने परचम लहराया।

उतीर्ण विद्यार्थियों ने बताया कि यह संस्थान पूरे जिले में अपना अलग स्थान रखता है। प्रारंभ से ही यहाँ उपस्थित योग्य, अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा सभी बच्चों को विशेष शिक्षा प्रदान की जा रही थी, साथ ही समय समय पर उनका उचित मार्गदर्शन, तथा परीक्षा से जुड़े विशेष तथ्यों की जानकारी दी जाती रही। जिसका सकारात्मक नतीजा आज हम सभी के सामने है और हम सभी में खुशियों भरा माहौल कायम है। इतना ही नही विद्यालय के डे-बोर्डिंग कक्षा के माध्यम से भी बच्चों को विशिष्ट शिक्षा प्रदान की जाती रही है।

विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षकों ने सभी उतीर्ण विद्यार्थियों को उनके इस सफलता प्राप्ति के सुअवसर पर उनका मुंह मीठा करते हुए बताया कि ये बच्चे प्रारंभ से ही अपनी अध्ययन के प्रति एकनिष्ठ और दृढसंकल्पित थें। साथ ही उनकी कड़ी मेहनत, माता पिता अभिभावकों का परस्पर सहयोग, विश्वास तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि इस शिक्षण संस्थान का सर्वथा प्रयास रहा है कि चाहे वो किसी भी स्तर के विद्यार्थी हों, सभी विद्यार्थी विद्यालय की समुचित सुविधाओं से लाभान्वित हों तथा अच्छे अंक प्राप्त करने के साथ-साथ देश दुनिया में अपनी अलग पहचान कायम करते हुए अपना और अपने परिवार का नाम रौशन करें। वहीं प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी जिज्ञासु एवं दृढसंकल्पित हों तो निश्चय ही वे सफलता को प्राप्त करते हैं। परीक्षा परिणाम को लेकर पूरे विद्यालय प्रांगण में हर्ष का माहौल कायम रहा।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें