Breaking News

‘नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव’ पुस्तक का लोकार्पण

2 Min Read

नई दिल्ली, 17 जनवरी (हि.स.)। विश्व पुस्तक मेले में शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू की पुस्तक ‘नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव’ का लोकार्पण किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में डायमंड बुक्स द्वारा द्वारा प्रकाशित पुस्तक के लोकार्पण समारोह में बिहार विधानमंडल के सदस्य (एमएलसी) और

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, वरिष्ठ पत्रकार और गांधीवादी चिंतक अरविंद मोहन, प्रोफेसर प्रमोद कुमार समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

DOON
विज्ञापन

भाजपा नेता संजय मयूख ने पुस्तक को बिहार की विकास यात्रा का प्रतिबिंब बताया और कहा कि यह पुस्तक लाखों रुपये के विज्ञापनों से कहीं अधिक प्रभावी है क्योंकि यह बिहार के बदलते स्वरूप की सच्ची तस्वीर पेश करती है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन ने कहा कि लंबे समय तक बिहार नकारात्मक कारणों से चर्चा में रहा, लेकिन अब यह राज्य अपनी समृद्धि, इतिहास और संस्कृति को पुनः प्राप्त कर रहा है। “मरीन ड्राइव” के बहाने लेखक ने बिहार के विकास पर एक नई बौद्धिक बहस छेड़ दी है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

भारतीय जनसंचार संस्थान के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि इस पुस्तक में लेखक के तीन दशकों के पत्रकारीय अनुभव की स्पष्ट झलक मिलती है। यह पुस्तक ‘समाधानपरक पत्रकारिता’ का एक बेहतरीन उदाहरण है।

पुस्तक के लेखक अमलेश राजू ने बताया कि “मरीन ड्राइव” सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों और दूरदृष्टि का एक प्रतीक है। उन्होंने इस पुस्तक के माध्यम से बिहार के बुनियादी ढांचे में आए बदलावों को रेखांकित करने का प्रयास किया है।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सिंह, आशीष मिश्र, प्रभात कुमार और डॉ. अनिल ठाकुर (डीयू) और डायमंड बुक्स के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा सहित राजनीति, आध्यात्म, पत्रकारिता और साहित्य जगत की कई अन्य दिग्गज हस्तियां उपस्थित रहीं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें