Breaking News

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

1 Min Read

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी का पहली बार छपरा आगमन हुआ। इस अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। नगरपालिका चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया, जिसके पश्चात प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम में उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को ऐतिहासिक और बड़ा जनादेश प्रदान किया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इसी जनादेश के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने एवं कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से वे राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में छपरा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article