Breaking News

प्रेम प्रसंग में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, शादी की जिद पर अड़ी

3 Min Read

सारण, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिले के दाऊदपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब प्रेम-प्रसंग से जुड़े एक विवाद में एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

युवती को टॉवर के ऊपरी हिस्से पर देख स्थानीय लोगों के हाथ-पांव फूल गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और यह पूरा इलाका घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार कथित रूप से युवती का युवक के साथ काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कुछ विवाद उत्पन्न हुआ विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित और भावुक होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़ने का फैसला कर लिया।

DOON
विज्ञापन

टॉवर पर चढ़ने के बाद युवती अपनी मांग पर अड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं है और लगातार प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही थी। स्थानीय लोगों ने उसे बार-बार नीचे आने की गुहार लगाई लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। युवती के इस कड़े रुख से आसपास के लोगों में किसी अनहोनी को लेकर दहशत का माहौल हो गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही दाऊदपुर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले भीड़ को नियंत्रित किया और युवती को समझाने-बुझाने का दौर शुरू हुआ।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों और परिजनों द्वारा काफी देर तक मान-मनौव्वल की गई। पुलिस की सूझबूझ से अंततः स्थिति को बिगड़ने से बचाया गया और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशें अभी भी जारी है। इस दौरान मौके पर स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही हर कोई युवती की सलामती की प्रार्थना कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। दाऊदपुर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।

युवती को सुरक्षित बचाना हमारी प्राथमिकता है। घटना के पीछे के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले को शांत कराने और दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के प्रयास में जुटी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें