Breaking News

राजेन्द्र स्टेडियम में एक दिवसीय नियोजन मेला का हुआ आयोजन

1 Min Read

Chhapra: श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सारण द्वारा सोमवार को राजेन्द्र स्टेडियम में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर नियोजन मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी नियोजकों को धन्यवाद दिया तथा उपस्थित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह नियोजन मेला इस दिशा में एक सार्थक पहल है। इस नियोजन मेला के माध्यम में 32 नियोक्ताओं द्वारा लगभग 4 हजार रिक्तियों के विरूद्ध पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने सभी उपस्थित अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक नियोजकों के पास अपना निबंधन कराकर अपना बेस्ट देने के लिये प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक नियोजन, जिला नियोजन पदाधिकारी सारण, सिवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article