Chhapra: सामाजिक सेवा, मानवीय संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम शिव बाजार, छपरा में आयोजित स्वर्गीय बच्ची देवी की श्रद्धांजलि सभा में देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को हरियाली के प्रतीक स्वरूप पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। छपरा नगर निगम की उपमहापौर रागिनी कुमारी तथा शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्मनाथ कुमार उर्फ पिंटू की माता स्वर्गीय बच्ची देवी के मरणोपरांत नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी आई। 9 जुलाई को उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया, जो मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर उपमहापौर रागिनी कुमारी ने उपस्थित सभी लोगों को पौधे भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानसून का मौसम वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन उपस्थित लोगों ने नेत्रदान और अंगदान को महादान बताते हुए लोगों से इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक होने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सामाजिक सेवा, मानवीय संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम शिव बाजार, छपरा में आयोजित स्वर्गीय बच्ची देवी की श्रद्धांजलि सभा में देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को हरियाली के प्रतीक स्वरूप पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
छपरा नगर निगम की उपमहापौर रागिनी कुमारी तथा शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्मनाथ कुमार उर्फ पिंटू की माता स्वर्गीय बच्ची देवी के मरणोपरांत नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी आई। 9 जुलाई को उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया, जो मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।
श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर उपमहापौर रागिनी कुमारी ने उपस्थित सभी लोगों को पौधे भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानसून का मौसम वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
उपस्थित लोगों ने नेत्रदान और अंगदान को महादान बताते हुए लोगों से इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक होने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ