Breaking News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

3 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा में कक्षा 10वीं के सीबीएसई परीक्षा सत्र 2025-26 में सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा दशम के कक्षाचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं के चंदन-वंदन से किया गया। समारोह के दौरान सफल छात्र-छात्राओं में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला, वहीं आचार्यगण भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

इस अवसर पर सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, रवींद्र पाठक, मंकेश्वर प्रसाद (जिला संचालक, बेतिया), विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, कृष्ण कुमार, संकुल संयोजक सुरेंद्र जायसवाल (नरकटियागंज), वरिष्ठ प्रधानाचार्य शंभू सिंह (महाराजगंज), पूर्व प्रधानाचार्य रामदयाल शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सत्यनारायण शर्मा एवं मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं समाज के प्रति उत्तरदायी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल के दुरुपयोग से बचने और नियमित रूप से विद्यालय जाने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर अपने विचार थोपने के बजाय उनकी रुचि के अनुसार विषय चयन में सहयोग करें। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र की धरोहर बताते हुए कठिनाइयों का दृढ़ मनोबल से सामना करने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

परीक्षा परिणाम की प्रमुख उपलब्धियां:

  • दीपांजलि शाही – 97.5% (जिला प्रथम)
  • रिया कुमारी – 95.8% (द्वितीय स्थान)
  • अभिज्ञान प्रकाश – 95.6% (तृतीय स्थान)
  • वैभव कुमार – 95% (चतुर्थ स्थान)
  • अर्जुन कश्यप – 94% (पंचम स्थान)
  • आदित्य राज – 94.6% (षष्ठ स्थान)
  • अंकुर कुमार – 93.8% (सप्तम स्थान)
  • आकृति गिरी – 93% (अष्टम स्थान)
  • आयुष कुमार – 91.6% (नवम स्थान)
  • ब्रजेश कुमार राय एवं संजना कुमारी – 91.2% (दशम स्थान)
  • कल्पना चौरसिया – 91% (ग्यारहवां स्थान)
  • आयुष कुमार – 90.8%

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 41 छात्र-छात्राएं तथा 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 31 छात्र-छात्राएं रहे।

विषयवार उच्चतम अंक
हिंदी – 98%, संस्कृत – 96%, अंग्रेजी – 95%, गणित – 93%, विज्ञान – 97%, सामाजिक विज्ञान – 99%, आईटी – 100%

इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी, विभाग निरीक्षक, पूर्व प्रधानाचार्य, संकुल प्रमुख, संकुल संयोजक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद सहित विद्यालय के सभी आचार्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें