Breaking News

CBSE 10th Result: शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन


Chhapra: सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में इस वर्ष शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल (Shailford International School) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

विज्ञापन

इस वर्ष के प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अनीश कुमार (94%), विश्वराज नंदन (92%), सृष्टि कुमारी (91%) एवं विष्णु राज (91.5%) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त अनुष्का कुमारी, अदिति सिंह, शिवानी एवं खुशी कुमारी ने भी 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही, बड़ी संख्या में छात्रों ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के निदेशक विकास कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय की सेक्रेटरी प्रीति सिंह ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्या वर्तिका कुमारी, शिक्षक सूरजकुमार, विजय चौधरी एवं आयुष कुमार सहित सभी शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की गई। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने विचार एवं आशीर्वाद प्रदान किए।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें