Patna: बिहार मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। बिहार लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सम्राट चौधरी के साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के दो वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।
















