Breaking News

जनगणना: प्रगणक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का अनुश्रवण तेज कुल 16 अनुपस्थित प्रशिक्षुओं पर किया गया है शो-कॉज

CT DESK

SHAILFORD
विज्ञापन

छपरा: भारत की जनगणना 2027 के सफल आयोजन के लिए चार्ज स्तर पर जारी प्रगणक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को जिला प्रशासन काफी गंभीरता से ले रहा है. ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर हो. कार्य त्रुटि रहित और समयबद्घ तरीके से संपन्न हो. इसके लिए प्रशिक्षण का लगातार अनुश्रवण व पर्यवेक्षण किया जा रहा है. जिलाधिकारी के आदेशानुसार चार लेवल पर अनुश्रवण किया जा रहा है. पहली टीम जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त जिला समन्वयक सह स्टेट ट्रेनर अदिति आनंद व आयुषी सिंह की है. दूसरी टीम जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की है. जबकि जिला जनगणना कोषांग के सतह पर डीएसओ अंजनी कुमार लाल के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गयी हैं.

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वहीं अपर जिला जनगणना अधिकारी सह डीआईओ तारणी कुमार के नेतृत्व में एनआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम से सीएमएमएस पोर्टल से रियल टाइम मॉनीटरिंग की जा रही है. अनुश्रवण में प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ ही उपस्थिति, क्षमतावर्द्धन जांच आदि को बारीकी से देखा जा रहा है. डीएसओ श्री लाल ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि में चार्ज अधिकारी या सहायक चार्ज अधिकारी स्वयं स्थल पर उपस्थित रह रहे हैं. प्रथम फेज में कुल 13 प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मांझी, एकमा, सोनपुर, दरियापुर और परसा का भ्रमण कर अनुश्रवण किया गया. टीम में नदीम अहमद, सुनील सिंह, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, सुशील कुमार, शशि शेखर, कुमार श्रीकांत, विनय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी आदि शामिल थे.

SHARDA
विज्ञापन

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें