Breaking News

बिहार कैबिनेट ने की मौजूदा सरकार भंग करने की अनुशंसा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफ़ा

3 Min Read

पटना, 14 अप्रैल (हि.स.)। बिहार की राजनीति में मंगलवार को तब बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में वर्तमान सरकार को भंग करने का निर्णय लिया गया। करीब 20 मिनट तक चली इस बैठक में कैबिनेट ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसके बाद सरकार के औपचारिक अंत का रास्ता साफ हो गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि वे दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन वहां से भी राज्य के हालात पर नजर बनाए रखेंगे। उन्होंने सभी मंत्रियों के प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट भंग करने की घोषणा की, जिससे बैठक का माहौल भावुक हो गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

बैठक के बाद मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इसे एक भावुक पल बताते हुए सभी मंत्रियों को पहले से बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मिलकर बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं और अब इसे आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

वहीं, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि यह क्षण भावुक था और मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लगभग 20 वर्षों तक राज्य के विकास के लिए कार्य किया है और वे अब राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

मंत्री लेसी सिंह ने भी इसे गर्व और भावनात्मक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक ऐसे नेता के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही है।

कैबिनेट भंग करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने भी आज विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। साथ ही, पार्टी के रष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना पहुंचने की सूचना है।

राजनीतिक हलकों में अब नई सरकार के गठन और संभावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें