Breaking News

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत

3 Min Read

कटिहार, 12 अप्रैल (हि.स.)। शनिवार देर शाम कोढ़ा प्रखंड के बसगड़ा चौक के पास राष्ट्रीय मार्ग-31 पर रफ्तार और नशे ने 13 जिंदगियां छीन लीं। हरदा से पूर्णिया आ रही बस ने पहले दो बाइक सवारों को कुचला, फिर सामने से आ रही पिकअप में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में 10 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्ची समेत 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में 11 पूर्णिया और 2 कटिहार जिले के रहने वाले थे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मृतकों में तलू सुरेन (48), राधिका हसदा (19), तेलमी देवी (40), पप्पू हसदा, तलपु सोरेन, ताना टुडू, बिटिका मरांडी, पप्पू देवी, चिंतामणि महतो (35), सदानंद मुर्मू, दुर्गा बाशकी (60), रंजीता हेम्ब्रम (55) व एक की पहचान की जा रही है। हादसे में 32 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 8 की हालत गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर किया गया है।

मौके पर मौजूद चश्मदीद इतबारी बासुकी ने बताया कि बस की रफ्तार काफ़ी ज्यादा थी और ड्राइवर नशे में था। बस ने पहले बड़हरा कोठी से लौट रहे सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश (40) और उनके बेटे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित बस ने झारखंड से कठिया मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव सड़क पर बिखर गए।

DOON
विज्ञापन

घायल ताला हांसदा ने बताया कि पिकअप सवार सभी लोग झारखंड से धार्मिक कार्यक्रम से पूर्णिया लौट रहे थे। साथ में बेटा, बहू, पोता-पोती थे। उन्होंने बताया कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबारी के पास तेज आवाज हुई और सब एक-दूसरे पर गिर गए। इस घटना में मेरे बेटे-बहू की मौत हो गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है। बस ड्राइवर भी घायल है, कानूनी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें