Breaking News

छपरा की बेटी, गांधी उच्च विद्यालय की छात्रा सताक्षी मित्तल ने मैट्रिक की परीक्षा में राज्य में प्राप्त किया 8वां रैंक

Chhapra: छपरा शहर के गांधी उच्च विद्यालय की छात्रा और दौलतगंज मुहल्ला निवासी स्वर्गीय गिरधारी अग्रवाल और सविता अग्रवाल की पुत्री सताक्षी मित्तल ने मैट्रिक की परीक्षा में राज्यभर में संयुक्त रूप से 8वां रैंक प्राप्त किया है।

विज्ञापन

सताक्षी ने अपनी इस उपलब्धि से अपने साथ साथ परिवार और विद्यालय का मान बढ़ाया है। तीन बहनों में सबसे छोटी सताक्षी ने अपनी मेहनत और लगन के माध्यम से परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सताक्षी ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग और अपनी बड़ी बहन, माँ और चाचा के उनपर विश्वास से उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि वे सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहती हैं।

विज्ञापन

सताक्षी के चाचा रमण मित्तल ने कहा कि बोर्ड से जानकारी मिलने के बाद भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि सताक्षी के पिता की मृत्यु 2020 में कैंसर से हो जाने के बाद अपनी जिम्मेवारी मानते हुए ईश्वर के द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन अच्छे तरीके से करना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा बच्चियों की शिक्षा के लिए जो प्रयास हो रहे हैं उसका यह परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी उच्च विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सताक्षी मित्तल पढ़ने में रुचि रखती थी इस कारण ही सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि सताक्षी को मिली सफलता से विद्यालय का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि सुदृढ़ हो इसके लिए अपनी पदस्थापना के बाद से प्रयासरत हैं, जिसका परिणाम है की राज्य में टॉप 10 में यहाँ की छात्रा ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के योगदान की भी प्रशंसा की।

सताक्षी की सफलता पर विद्यालय की शिक्षिका साधना कुमारी, शिक्षक शत्रुघ्न कुमार, धर्मनाथ पिंटू, आदेशपाल उमा देवी समेत मुहल्लावासियों ने खुशी व्यक्त की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें