Breaking News

उमेश सिंह कुशवाहा तीसरी बार चुने गए जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तीसरी बार उमेश सिंह कुशवाहा को निर्विरोध चुना गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जदयू प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि पार्टी के सर्वमान्य नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक नीतीश कुमार के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से मुझे लगातार तीसरी बार जनता दल (यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने का अवसर प्राप्त हुआ है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मैं पार्टी के तमाम पदाधिकारियों तथा प्रदेश भर के लाखों कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किए गए अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन के लिए हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ। उन्होंने कहा कि आप सभी का यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है और मैं इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लेता हूँ। विश्वास दिलाता हूँ कि विकास पुरुष नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दूँगा। साथ ही ‘न्याय के साथ विकास’ के उनके संकल्प को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूँगा।

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा तथा तमाम वरिष्ठ नेताओं के प्रति भी आभार एवं अभिनंदन प्रकट किया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इसके पूर्व उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ‘मुन्ना’ एवं परमहंस कुमार के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस अवसर पर प्रस्तावक के रूप में मंत्री लेसी सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक रत्नेश सदा, पूर्व मंत्री सह विधायक शीला मंडल तथा डॉ. पूनम सिन्हा उपस्थित रहीं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें