Chhapra: शहर के बाजार समिति स्थित फल मंडी में सोमवार की शाम आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए दुकानदारों द्वारा संयुक्त रूप से इफ्तार एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया तथा होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। समारोह का उद्देश्य आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का संदेश देना रहा। मंडी परिसर में पारंपरिक व्यंजनों के साथ इफ्तार की व्यवस्था की गई थी, वहीं होली के अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सौहार्द और विश्वास को मजबूत करते हैं। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच फल मंडी के अध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव मोहम्मद शाकिर एवं कोषाध्यक्ष मिन्टू कुमार ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुकों का स्वागत किया। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि बाजार समिति की फल मंडी सदैव सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: शहर के बाजार समिति स्थित फल मंडी में सोमवार की शाम आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए दुकानदारों द्वारा संयुक्त रूप से इफ्तार एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया तथा होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
समारोह का उद्देश्य आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का संदेश देना रहा। मंडी परिसर में पारंपरिक व्यंजनों के साथ इफ्तार की व्यवस्था की गई थी, वहीं होली के अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सौहार्द और विश्वास को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।