Breaking News

भगवानपुर हाट में सर्वे के दौरान खून-खराबा आठ कट्ठा जमीन पर दो पक्ष भिड़े, 11 घायल

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

सीवान, 28 फ़रवरी (हि.स.)। जिले में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में शनिवार को भूमि सर्वे के दौरान आठ कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से दोनों ओर से कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल कायम हो गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तत्काल इलाज में जुट गई।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष से मुकेश प्रसाद, पवन प्रसाद, शंकर प्रसाद, गुड्डू प्रसाद और शत्रुधन प्रसाद शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र प्रसाद, दुर्गावती देवी, माया देवी, संतोषी देवी, रेखा देवी और शिवम कुमार घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल मुकेश प्रसाद, पवन प्रसाद, शंकर प्रसाद, गुड्डू प्रसाद और शत्रुधन प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

शुक्रवार को अमीन और सर्वे कर्मी गांव में भूमि सर्वे के लिए पहुंचे थे। पुश्तैनी जमीन को अपने-अपने नाम दर्ज कराने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि शुक्रवार को भी एक पक्ष के पवन कुमार के साथ मारपीट की गई थी। रात में सुलह की कोशिश चल रही थी, तभी दूसरे पक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाकर हमला करवा दिया।

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांव में फिलहाल तनाव बरकरार है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें