Chhapra: ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वाधान में शहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पहली बार मतदान करने वाले 10 युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह ने किया। कार्यक्रम में पहली बार मतदाता बने तृप्ति कुमारी, रूचि कुमारी, कविता कुमारी, करण कुमार, सुष्मिता कुमारी सहित कुल 10 नए मतदाताओं को मेरा युवा भारत का बैज देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ समाजसेवी चरणदास एवं फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के मंटू कुमार यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बिहार कैबिनेट ने ज़मीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी समेत कुल 25 प्रस्तावों को दी मंज़ूरी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बैज और फूलमाला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई, जो शहर के थाना चौक एवं म्युनिसिपल चौक जैसे प्रमुख प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। अतिथियों ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,मंगलवार को सुनवाई कार्यक्रम में मेरा युवा भारत सारण के स्वयंसेवक सचिन कुमार चौरसिया, विकास कुमार सिंह, सुमन कुमारी, कविता कुमारी, विशाल कुमार सिंह, कुशाग्र मिश्रा, कुणाल कुमार आदि उपस्थित रहे | विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वाधान में शहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पहली बार मतदान करने वाले 10 युवाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह ने किया। कार्यक्रम में पहली बार मतदाता बने तृप्ति कुमारी, रूचि कुमारी, कविता कुमारी, करण कुमार, सुष्मिता कुमारी सहित कुल 10 नए मतदाताओं को मेरा युवा भारत का बैज देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ समाजसेवी चरणदास एवं फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के मंटू कुमार यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बैज और फूलमाला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई, जो शहर के थाना चौक एवं म्युनिसिपल चौक जैसे प्रमुख प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। अतिथियों ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत सारण के स्वयंसेवक सचिन कुमार चौरसिया, विकास कुमार सिंह, सुमन कुमारी, कविता कुमारी, विशाल कुमार सिंह, कुशाग्र मिश्रा, कुणाल कुमार आदि उपस्थित रहे |
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।