Breaking News

जेएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य की जयंती समारोहपूर्वक मनी

2 Min Read

Chhapra/Garkha: जे एम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, रायपुरा के संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय रणजीत सिंह की 107वीं जयंती समारोहपूर्वक विद्यालय के प्रांगण में मनाई गई।

समारोह के मुख्य अतिथि जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रमेन्द्र वाजपेयी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में रणजीत बाबू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। रणजीत बाबू के जीवन अनुकरण कर उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है।

वहीं विशिष्ट अतिथि गरखा के विधायक पूर्व मंत्री सुरेंदर राम ने कहा कि आज समाज को जरुरत है की रणजीत बाबू के पद चिन्हों पर चलकर शिक्षा की अलख जगायेंगे। वहीं अमनौर के विधायक मंटू कुमार ने कहा कि जयंती केवल माल्यार्पण भर करने का विषय नहीं है बल्कि उन जैसे सोंच और विचार रखने की जरुरत है।

वहीं पूर्व विधयाक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि आज मोबाइल से दूरी और किताबों से नजदीकी बनानी होगी और किताबों को पढ़ने की जरुरत है।

इसे पहले आगन्तुकों का स्वागत रणजीत बाबू के पोते व सारण जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया, उन्होंने कहा कि इसी प्रांगण में विगत वर्षों से लगातारजयंती समारोह का आयोजन हो रहा है और रणजीत बाबू को याद किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे बाबा आजीवन समाज को शिक्षित करने में लगे रहे। जिसका उदहारण यह विद्यालय है। ये उस समय की बात है जब शिक्षा केवल बड़े शहरों तक सिमित थी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article