Breaking News

चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं

2 Min Read

नई दिल्ली, 22 जनवरी (हि.स.)। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अपनी 40 से अधिक विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सुविधा मुहैया करने वाली ऐप्स को एक साथ जोड़ते हुए बनाई गई ईसीआईनेट एप्लीकेशन को औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

दिल्ली में लोकतांत्रिक देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में ऐप को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दुनिया के चुनाव प्रबंधन निकायों को भारत की पहल का लाभ उठाने के लिए भी आमंत्रित किया। चुनाव आयोग आवेदन करने वाले निकायों के लिए उनकी आवश्यकता, कानूनी प्रतिबद्धताओं और भाषा के अनुसार इस ऐप को डेवलप करने को तैयार है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कुमार ने कहा कि ईसीआईनेट में चुनाव से जुड़ी हर जानकारी लगभग रियल-टाइम में उपलब्ध होगी। बिहार विधानसभा चुनाव में इसका बीटा वर्जन आजमाया गया था। हमने लोगों से सुझाव भी मांगे थे। 15 हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों को भी यह प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की पेशकश की, ताकि वे अपने कानून और भाषा के अनुसार इसे विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि सुझावों का स्वागत है और ईसीआईनेट को लगातार बेहतर बनाया जाएगा।

SHARDA
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि आज के समय में ऐप्स जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुके हैं और चुनाव प्रक्रिया भी इससे अछूती नहीं रह सकती। ईसीआईनेट को हैक करना लगभग असंभव है। इससे चुनाव के दौरान समय पर और सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे चुनाव प्रबंधन निकायों पर भरोसा और मजबूत होगा।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि योजना निर्माण और प्रबंधन में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है और ईसीआईनेट उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें