Breaking News

रामजानकी मंदिर चोरी मामला, मशरक पहुंच पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-एसएसपी ने की जांच

2 Min Read

Chhapra: मशरख थानान्तर्गत रामजानकी मंदिर में घटित चोरी की घटना के घटनास्थल का पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-एसएसपी डॉ कुमार आशीष द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिए।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सारण पुलिस ने बताया कि आज मशरख थाना अंतर्गत रामजानकी मंदिर मे चोरी की घटना की सूचना मंदिर के सफाईकर्मी द्वारा प्रातः लगभग 03:00 बजे थाना को दी गई। सूचना के आलोक में मशरक थाना पुलिस टीम द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई।

घटना की सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण संजय कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा 2 द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना के त्वरित उद्भेदन, चोरी किये गए सामान की बरामदगी एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

DOON
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से यह स्पष्ट हुआ है कि चोरी की वास्तविक घटना रात्रि लगभग 12:30 बजे घटित हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मंदिर के पीछे का ताला काटकर छोटे गेट की कुंडी तोड़ी गई, सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया गया, तथा भगवान राम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी की अष्टधातु की कुल तीन मूर्तियाँ एवं नकद राशि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। सीसीटीवी में चार चार संदिग्ध व्यक्तियों को घटनास्थल के आसपास देखा गया है। डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है तथा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। जांच पूर्ण होने के उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

साथ ही रात्रि गश्ती दल के स०अ०नि० जितेन्द्र चौधरी को गश्ती और चेकिंग कार्य में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है एवं अन्य दोषी एवं लापरवाह अधिकारियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें