Breaking News

सिद्धपीठ माँ चंडिका देवी मंदिर के दान पात्र एवं मुकुट की चोरी

2 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

उन्नाव, 03 जनवरी (हि.स.)। बीघापुर तहसील क्षेत्र के बक्सर स्थित सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ चंडिका देवी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर के मुख्य गेट में लगे ताले तोड़ दानपात्र में रखे रुपये सहित दानपात्र चुरा ले गए । सूचना पर पहुँची पुलिस चोरों के सुरागकशी में लग गयी है।

कई जिलों के लोगों के आस्था का प्रतीक माँ चंडिका देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहित दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शुबह मंदिर कमेटी के ही बचनू उर्फ रमाशंकर व पुजारी गुड्डू उर्फ धर्मेंद्र सुबह जब 5 बजे मंदिर खोलने गए देखा मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। माता जी के पास रखा दानपात्र नहीं था। माँ चंडिका व माँ अम्बिका की प्रतिमाओं पर चढ़े आर्टिफिशियल जेवर नीचे पड़े थे। माँ का मुकुट चोर चुरा ले गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना दिए जाने पर चौकी इंचार्ज राजेन्द्र मिश्रा ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की।

DOON
विज्ञापन

माता जी के मंदिर में चोरी की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुई लोगों में आक्रोश की भावना पनप उठी। सैकड़ों लोग मंदिर में इकट्ठा हो गए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मधुप नाथ मिश्रा, थाना बारासगवर प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा मय दल बल के साथ मंदिर पहुँचे। थोड़ी ही देर मे डॉग स्क्वायड के पहुंचने से लोगों में चोरी का खुलासा होने की उम्मीद जाग उठी। क्षेत्राधिकारी मधुप नाथ मिश्रा ने बताया मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य सूत्रों से जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें