Breaking News

“ऑपरेशन नया सवेरा” में सारण पुलिस को राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

मानव तस्करी एवं शोषण के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य हेतु SSP सारण सम्मानित

SHAILFORD
विज्ञापन

Patna/Chhapra: मानव तस्करी, बाल श्रम एवं महिलाओं के शोषण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सारण पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। बिहार पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के दौरान “ऑपरेशन नया सवेरा” अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सारण जिला को राज्य में प्रथम स्थान प्रदान किया गया।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

कार्यशाला का विषय “Sexual Harassment of Women at Workplace (Prevention, Prohibition and Redressal) Act, 2013 (POSH Act)” था। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार (भा.पु.से.) ने सारण पुलिस के सराहनीय नेतृत्व और कार्यकुशलता के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष (भा.पु.से.) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

31 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक चला था विशेष अभियान

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय की पहल पर 31 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक चले विशेष अभियान के तहत सारण पुलिस ने मानव तस्करी, बाल श्रम, अनैतिक देह व्यापार तथा ऑर्केस्ट्रा/थिएटर समूहों में शोषण का शिकार बनी पीड़िताओं को मुक्त कराने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। अभियान के दौरान ऑर्केस्ट्रा गिरोहों का पर्दाफाश किया गया तथा 29 नाबालिग एवं बालिग लड़कियों को शोषण के चंगुल से मुक्त कराया गया। साथ ही संगठित अपराध में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग ने सारण पुलिस के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सारण पुलिस इसी प्रतिबद्धता के साथ कमजोर वर्गों की सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण तथा संगठित अपराधों के उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

यह उपलब्धि सारण पुलिस की टीम वर्क, प्रभावी नेतृत्व और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का सशक्त प्रमाण है। बिहार पुलिस कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण तथा अपराध मुक्त समाज के निर्माण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें