Breaking News

दाउदपुर में भीषण सड़क हादसा, टेम्पू-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

Chhapra: सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह टेम्पू और ट्रक के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 05:20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छपरा से दाउदपुर की ओर जा रही एक टेम्पू और दाउदपुर से छपरा की ओर आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सभी घायलों को सदर अस्पताल, सारण भेजा गया, जहां उपचार के दौरान दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया।

DOON
विज्ञापन

मृतकों में एक की पहचान कुणाल कुमार, पिता बलराम सिंह, ग्राम सग्रामपुर, थाना तरैया, जिला सारण के रूप में हुई है। अन्य मृतकों एवं घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं दुर्घटना के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सारण पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा तेज गति एवं लापरवाही से बचें। पुलिस ने कहा कि सावधानी ही सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी गारंटी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें