नई दिल्ली: हाल ही में इंडिगो की उड़ानों में आई व्यापक परिचालन और तकनीकी अव्यवस्था के बाद कंपनी के निदेशक मंडल ने तुरंत प्रभाव से एक विशेष संकट प्रबंधन समूह (सीएमजी) बनाया है। यह कदम यात्रियों को हो रही असुविधाओं को दूर करने और उड़ान संचालन को पुनः सामान्य करने के उद्देश्य से उठाया गया है। कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस विशेष समूह में विक्रम सिंह मेहता (अध्यक्ष), ग्रेग सारेत्स्की, माइक व्हिटेकर, अमिताभ कांत और कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स शामिल हैं। यह टीम लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से स्थिति पर नजर रख रही है और प्रबंधन से नियमित अपडेट प्राप्त कर रही है। शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 8वीं जिला योग प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, बोर्ड इस समस्या के समाधान के लिए तेजी से कार्रवाई कर रहा है और उड़ानों के संचालन को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड दिया जाएगा, जबकि वैकल्पिक उड़ान चुनने पर किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आज का पंचांग | राशिफल | आषाढ़ शुक्लपक्ष नवमी इंडिगो प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा इसकी प्रथम प्राथमिकता है और ऐसी अव्यवस्था भविष्य में न हो, इसके लिए व्यवस्था की गहन समीक्षा और सुधार प्रक्रिया लागू की जा रही है। छपरा जंक्शन पर छात्रों को मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली: हाल ही में इंडिगो की उड़ानों में आई व्यापक परिचालन और तकनीकी अव्यवस्था के बाद कंपनी के निदेशक मंडल ने तुरंत प्रभाव से एक विशेष संकट प्रबंधन समूह (सीएमजी) बनाया है। यह कदम यात्रियों को हो रही असुविधाओं को दूर करने और उड़ान संचालन को पुनः सामान्य करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस विशेष समूह में विक्रम सिंह मेहता (अध्यक्ष), ग्रेग सारेत्स्की, माइक व्हिटेकर, अमिताभ कांत और कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स शामिल हैं। यह टीम लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से स्थिति पर नजर रख रही है और प्रबंधन से नियमित अपडेट प्राप्त कर रही है।
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, बोर्ड इस समस्या के समाधान के लिए तेजी से कार्रवाई कर रहा है और उड़ानों के संचालन को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड दिया जाएगा, जबकि वैकल्पिक उड़ान चुनने पर किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इंडिगो प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा इसकी प्रथम प्राथमिकता है और ऐसी अव्यवस्था भविष्य में न हो, इसके लिए व्यवस्था की गहन समीक्षा और सुधार प्रक्रिया लागू की जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ