Patna: बिहार में विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए ने भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ प्रेम कुमार ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।
प्रेम कुमार का विधानसभा अध्यक्ष बनाना अब लगभग तय है। मंगलवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के नेताओं के फैसले का स्वागत करते हुए मैंने नामांकन कर दिया है। मंगलवार को इसका फैसला होगा परिणाम आएगा और औपचारिकताएं पूरी कि जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतत्र की यही खूबसूरती है, जहां सभी का अधिकार होता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय लगभग 35 वर्षों से सदन को देख रहे हैं। सभी को साथ में लेकर सदन को चलाया जाएगा।
डॉ प्रेम कुमार गया शहर से लगातार नौ बार विधायक रहे हैं। वे 1990 से अब तक हर चुनाव जीतते या रहे हैं। डॉ प्रेम कुमार इससे पूर्व बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों को संभाला है।








