Patna: ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुधवार को बिहार की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर बिहार की जनता को नमन करते हुए कहा कि राज्यवासियों के समर्थन, विश्वास और आशीर्वाद से ही यह नया जनादेश संभव हो पाया है। उन्होंने बिहार के लोगों के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान साथ ही समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति बिहार के विकास के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, गणमान्य अतिथियों और विशिष्ट व्यक्तियों का भी हार्दिक अभिनंदन किया। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन की सरकार केंद्र के सहयोग से बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का संकल्प जल्द ही साकार होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा शपथ ग्रहण के बाद दिए गए संदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भविष्य की विकास यात्रा के प्रति दृढ़ संकल्प दोहराया और जनता को भरोसा दिलाया कि नई सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Patna: ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुधवार को बिहार की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर बिहार की जनता को नमन करते हुए कहा कि राज्यवासियों के समर्थन, विश्वास और आशीर्वाद से ही यह नया जनादेश संभव हो पाया है। उन्होंने बिहार के लोगों के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
साथ ही समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति बिहार के विकास के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, गणमान्य अतिथियों और विशिष्ट व्यक्तियों का भी हार्दिक अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन की सरकार केंद्र के सहयोग से बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का संकल्प जल्द ही साकार होगा।
शपथ ग्रहण के बाद दिए गए संदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भविष्य की विकास यात्रा के प्रति दृढ़ संकल्प दोहराया और जनता को भरोसा दिलाया कि नई सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ