Breaking News

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी का जताया आभार

2 Min Read

Patna: ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुधवार को बिहार की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पद और गोपनीयता की शपथ ली।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर बिहार की जनता को नमन करते हुए कहा कि राज्यवासियों के समर्थन, विश्वास और आशीर्वाद से ही यह नया जनादेश संभव हो पाया है। उन्होंने बिहार के लोगों के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

साथ ही समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति बिहार के विकास के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, गणमान्य अतिथियों और विशिष्ट व्यक्तियों का भी हार्दिक अभिनंदन किया।

DOON
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन की सरकार केंद्र के सहयोग से बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का संकल्प जल्द ही साकार होगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद दिए गए संदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भविष्य की विकास यात्रा के प्रति दृढ़ संकल्प दोहराया और जनता को भरोसा दिलाया कि नई सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें