⚡
Breaking News

उत्तर प्रदेश में भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार हासिल करेगी ऐतिहासिक विजय: नितिन नवीन

2 Min Read

SHAILFORD
विज्ञापन

लखनऊ, 17 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुई। समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘मिशन-2027’ की तैयारियों का मंत्र दिया।

DOON
विज्ञापन

नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी के समर्पित एवं अथक परिश्रमी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यूपी में डबल इंजन वाली योगी सरकार ने विकास को घर—घर पहुंचाया है। बैठक में नितिन नवीन ने आगामी तीन महीनों की कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों और सहयोगी दलों के साथ समन्वय पर विस्तृत चर्चा की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी ( बसपा), कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी चुनाव में किसी भी विपक्षी दल को सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चिह्नित चार प्रमुख श्रेणियों महिला, गरीब, युवा और किसान के सशक्तिकरण और सरकारी उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जाएगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मथुरा पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕