⚡
Breaking News

मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा कोचिंग डिपो, क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम का किया निरीक्षण

2 Min Read

Chhapra: मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को छपरा कोचिंग डिपो, सिक लाइन, क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता, संरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता, तकनीकी व्यवस्थाओं, स्वच्छता एवं कर्मचारियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिक लाइन के विभिन्न स्टोर रूम, मशीन रूम, ऑयल रूम, महिला एवं कर्मचारी विश्राम कक्ष तथा ईओटी क्रेनों की कार्यशीलता की जांच की। साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने स्टाफ कैंटीन हेतु कक्ष तैयार कराने के निर्देश दिए।

कोचिंग रेक की संरक्षा जांच

इसके पश्चात वाशिंग पिट संख्या-01 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15083 के रेक का संरक्षा निरीक्षण किया तथा पहियों के व्यास, व्हील डिस्टेंस एवं ट्रेड वियर की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच की। उन्होंने एसबीसी पैनल, पीएफएस वर्किंग मॉडल, ट्रबलशूटिंग एवं ब्रेक पावर टेस्टिंग की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया। साथ ही कर्मचारियों को ओएचई चार्जिंग एवं डिस्चार्जिंग संबंधी संरक्षा प्रक्रियाओं तथा सुरक्षा उपकरणों के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक किया।

DOON
विज्ञापन

लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर से किया संवाद

मंडल रेल प्रबंधक ने क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम में क्रू मैनेजमेंट, विश्राम व्यवस्था एवं अन्य कर्मचारी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर (गार्ड) से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों एवं खान-पान की व्यवस्था की जानकारी ली तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पौष्टिकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, संरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा रनिंग कर्मचारियों के स्वास्थ्य, पर्याप्त विश्राम एवं कल्याण का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय ब्रह्मानंद, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, कोचिंग डिपो अधिकारी, छपरा अशोक कुमार, सहायक विद्युत इंजीनियर, छपरा शिशिर श्रीवास्तव एवं सहायक मंडल इंजीनियर, छपरा अरविन्द कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕