⚡
Breaking News

श्रीकृष्ण सिंह के विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : राजेश्वर कुंवर

2 Min Read

जलालपुर। जलालपुर बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी सेनानी पंडित ललनदेव तिवारी ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर कुंवर ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह एक संस्कृति के उद्घोषक और क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने कहा कि श्री बाबू ने जमींदारी प्रथा का उन्मूलन कर सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में बड़ी क्रांति की, जिसका अनुसरण बाद में पूरे देश ने किया।

j alankar
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमि सुधार के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के लिए डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को सदैव याद किया जाएगा। वे आधुनिक बिहार के निर्माता थे। उनके नेतृत्व में बिहार में औद्योगिक विकास की जो मजबूत नींव रखी गई, वह उनके दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है।

DOON
विज्ञापन

राजेश्वर कुंवर ने कहा कि यदि बाद की सरकारों ने श्री बाबू की औद्योगिक विकास की परिकल्पना और विरासत को संरक्षित किया होता तो बिहार से बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के विचारों और उनके विकास मॉडल को समझे तथा उनके योगदान से प्रेरणा ले।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एवं समायोजन शैलेन्द्र सिंह ने किया। समारोह में पूर्व मुखिया अशोक सिंह, नारायण सिंह, प्रसिद्ध नारायण सिंह, चुलबुल सिंह, नन्दन तिवारी, अविनाश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕