⚡
Breaking News

बिहार के सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू करने का निर्देश

3 Min Read

पटना, 05 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार सरकार के गृह विभाग में मुख्यमंत्री की घोषणाओं और विभिन्न बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की प्रगति को लेकर सोमवार को समीक्षात्मक बैठक हुई। गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने राज्य के सभी थानों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा अगले 30 दिनों के भीतर सक्रिय कराने का निर्देश दिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा शुरू होने से थानों और वरीय पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय बेहतर होगा तथा जरूरी मामलों में त्वरित संवाद स्थापित किया जा सकेगा।

बैठक में लंबित फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। प्रधान सचिव ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट लंबित रहने के कारण अनुसंधान और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए। संबंधित पदाधिकारी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनके त्वरित निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

DOON
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने स्पीडी ट्रायल के मामलों में संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मामलों का शीघ्र निष्पादन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न आयोगों की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा और सुचारु संचालन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रधान सचिव ने कहा कि पुलिस मुख्यालय जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर इन परीक्षाओं की मिशन मोड में निगरानी करे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की आवाजाही और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। परीक्षा के दिन संबंधित शहरों में यातायात व्यवस्था को विशेष रूप से सुचारु रखने का निर्देश दिया गया, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो और आम नागरिकों के आवागमन पर भी अनावश्यक प्रभाव न पड़े।

प्रधान सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं और विभिन्न बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जिलावार अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों की समयबद्धता, गुणवत्ता और प्रभावी अनुश्रवण पर विशेष जोर दिया।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) पारस नाथ, अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण एवं एससीआरबी) अजिताभ कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) के. सुहिता अनुपम, आईजी (मुख्यालय) मनोज कुमार, अपर सचिव, गृह विभाग कुंदन कुमार, निदेशक, अभियोजन सुधांशु कुमार चौबे, संयुक्त सचिव, गृह विभाग कमल नयन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕