⚡
Breaking News

बदलाव की शुरुआत स्वयं से: गांधी जयंती पर शैलफोर्ड में नेतृत्व और अनुशासन के नए अध्याय का शुभारंभ

2 Min Read

Chhapra: गांधी जयंती के पावन अवसर पर शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, मौना फाटक, छपरा में विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय की हाउस व्यवस्था का औपचारिक गठन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

विद्यालय के चार हाउस अग्नि हाउस, पृथ्वी हाउस, वायु हाउस एवं जल हाउस का गठन किया गया। इन चारों हाउस के ऊपर आकाश हाउस को विद्यालय का “Supreme House” घोषित किया गया, जो सभी हाउसों में एकता, नेतृत्व और समन्वय का प्रतीक होगा।

गांधी जी के विचार “सत्य” और “बदलाव की शुरुआत स्वयं से” से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न नेतृत्व दायित्व सौंपे गए। School Captain अमोलिका सिंह एवं Vice Captain कुणाल को विद्यालय के छात्र नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई।इसके साथ ही Discipline Captain विनायक सूर्यवंशी, Sports Captain उज्ज्वल कुमार सोनी तथा Flag Bearer आयुष कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

DOON
विज्ञापन

हाउस व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी जैसे गुणों का विकास करना है।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक विकास कुमार सिंह, सेक्रेटरी प्रीति सिंह, प्राचार्या वर्तिका ब्याहुत सहित विद्यालय के सभी गणमान्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सभी ने विद्यार्थियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और हाउस व्यवस्था के सफल संचालन की कामना की।गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की गई यह नई व्यवस्था विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी के मूल्यों से जोड़ने की दिशा में विद्यालय की एक सार्थक पहल है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕