⚡
Breaking News

एशियाई खेल : लंबी कूद में एन्सी सोजन को रजत, आखिरी पलों में स्वर्ण पदक से चूकीं

2 Min Read

आइची-नागोया, 27 सितंबर (हि.स.)। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में भारत की एथलीट एन्सी सोजन ने महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीता है। फाइनल में शुरुआती समय पहले स्थान पर रहने के बाद आखिरी पल में हुए उलटफेर से एन्सी सोजन स्वर्ण पदक से चूक गईं।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान एन्सी सोजन ने अपने पहले ही प्रयास में 6.49 मीटर की छलांग लगाई। फिर उन्होंने पांचवें प्रयास में 6.53 मीटर की शानदार छलांग लगाई और स्वर्ण पदक के बेहद करीब पहुंच गईं। इस बीच शुरुआत में पीछे चल रहीं चीन की हुआंग यिंगयिंग ने अपने पांचवें प्रयास में 6.49 मीटर की छलांग लगाई।

हालांकि, शीर्ष पर चल रहीं एन्सी सोजन को तब झटका लगा, जब चीनी खिलाड़ी ने अपने आखिरी और अंतिम प्रयास में 6.55 मीटर की छलांग लगाकर बाजी पलट दी। चीनी खिलाड़ी की इस जोरदार वापसी के बाद एन्सी सोजन ने अपनी आखिरी कोशिश में शीर्ष स्थान हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन वह 6.49 मीटर की ही छलांग लगा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

DOON
विज्ञापन

इस स्पर्धा का कांस्य पदक चीन की मेंगाई तन ने हासिल किया। मेंगाई ने फाइनल मुकाबले में 6.46 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत की शैली सिंह (6.42 मीटर) को पछाड़कर पदक अपने नाम किया। शैली सिंह मुकाबले के अंतिम क्षणों में तीसरा स्थान हासिल करने से चूक गईं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕