Breaking News

सारण प्लेयर्स लीग-2026 का फाइनल आज, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय होंगे मुख्य अतिथि

1 Min Read

Chhapra: सारण फाउंडेशन द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव-2026 के अंतर्गत संचालित सारण प्लेयर्स लीग का फाइनल मुकाबला रविवार (17 मई) को राजेंद्र स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह शाम 4:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सारण फाउंडेशन के अध्यक्ष शिलेन्द्र सेंगर ने बताया कि सारण खेल महोत्सव का उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। सारण प्लेयर्स लीग की शुरुआत 23 अप्रैल से हुई थी और तब से लगातार रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।

सारण फाउंडेशन ने जिले के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजन का स्थल राजेंद्र स्टेडियम निर्धारित किया गया है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें