Breaking News

सोनारपट्टी में ज्वेलर्स दुकान के ऊपर मकान में लगी आग, पड़ोसी और स्थानीय युवकों के सहयोग से अग्निशमन दल ने बुझाई आग

3 Min Read

Chhapra: शहर के नगर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी स्थित जय स्वामी ज्वेलर्स दुकान के ऊपर राजेश प्रसाद के मकान के तीसरे तल पर शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय युवकों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

SHAILFORD
विज्ञापन

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की ओर से दो बड़े और एक छोटे अग्निशमन वाहन को मौके पर भेजा गया। संकरी गली होने के कारण आग लगे मकान तक सीधे अग्निशमन वाहनों को पहुंचाने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने बताया कि जिस मकान के ऊपरी तल पर आग लगी थी, वह काफी संकरी गली में स्थित है। ऐसी स्थिति में अग्निशमन दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बगल के मकान की छत के रास्ते आग तक पहुंच बनाई। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय युवकों की मदद से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

गृह स्वामी राजेश प्रसाद ने बताया कि उनके घर के तीसरे तल के रसोई में आग लग गई। इसी मकान में नीचे उनका दुकान भी चलता है। आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से पड़ोसी के छत के सहारे पाइप पहुंचाकर आग पर काबू पाया गया।

DOON
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इससे आग के आसपास के मकानों तक फैलने की आशंका टल गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में सड़क और गलियों में बेतरतीब ढंग से वाहनों के खड़े किए जाने से सामान्य यातायात तो प्रभावित होता ही है, आपात स्थिति में इसका असर और गंभीर हो सकता है। आग लगने की घटना के दौरान अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में रास्ते में खड़े वाहन राहत और बचाव कार्य में बाधा बन सकते हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आपात स्थिति में बड़ी चुनौती बन सकती है अवैध पार्किंग

सोनारपट्टी जैसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में अग्निशमन वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए प्रमुख गलियों और संपर्क मार्गों को अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग से मुक्त रखना जरूरी है। घटना ने इस दिशा में प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष यातायात प्रबंधन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा किया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें